फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में हासिल किया पहला स्थान, अब जापान जाएंगी चंबा की कृतिका

Wed, 23 Jul 2025 04:38 PM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा कृतिका अब विज्ञान मॉडल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान जाएंगी।
विज्ञापन
चंबा की कृतिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा कृतिका अब विज्ञान मॉडल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान जाएंगी। विज्ञान मॉडल के जरिये पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंबा के विद्यार्थी का चयन हुआ है। 12वीं की छात्रा एक सप्ताह के लिए जापान में जाकर नई तकनीकें सीखेंगी। कृतिका 17 अगस्त को जापान के लिए रवाना होंगी। कृतिका ने एससीईआरटी की ओर से करवाई गई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रदर्शित किया। जहां इस मॉडल को पहला स्थान हासिल हुआ। इसके बाद इस मॉडल को नॉमिनेशन के लिए दिल्ली भेजा गया। जहां अब इसका चयन हो गया है। मॉडल के निर्माण में अध्यापक शिवम पुरी का योगदान रहा। 

विज्ञापन


व्हील चेयर का बनाया मॉडल
 कृतिका ने अपने गाइड टीचर के सहयोग से एक व्हील चेयर बनाई थी। इसे राइज ऑफ द डिवाइन बॉडी नाम दिया गया। इस चेयर के जरिये दिव्यांग छात्र तमाम गतिविधियों को बिना किसी सहायता के अंजाम दे सकेंगे। इसमें स्कूल जाना, आराम करना, चेयर वेड बनना आदि शामिल है। छात्रा ने इसमें अलग-अलग मैकेनिज्म फिट किए हैं। इससे बच्चा शौच के लिए भी जा सकेगा और किसी की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें