फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के ढाई लाख कर्मचारियों को सितंबर में मिलेगी बढ़ी पगार, अधिसूचना जारी

Wed, 21 Aug 2019 10:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने लगभग लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई भत्ते की अधिसूचना जारी कर दी है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त एक जनवरी 2019 से मिलेगी।

विज्ञापन


चार फीसदी डीए पहली सितंबर को मिलने वाले अगस्त के वेतन और पेंशन में जुड़कर आएगा। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का एलान किया था।

बुधवार को वित्त महकमे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में इसके लाभार्थी कर्मचारी लगभग ढाई लाख और पेंशन करीब एक लाख होंगे। चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब 144 प्रतिशत की जगह 148 फीसदी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें जनवरी से लेकर बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नकद मिलेगा

प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि हिमाचल सरकार के कर्मचारियों का एक जनवरी 2019 से लेकर 31 जुलाई 2019 तक का डीए का एरियर जीपीएफ में जमा होगा।

जो कर्मचारी इस अवधि में सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिनके जीपीएफ  खाते बंद हो गए हैं और जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन योजना के तहत आते हैं, उन्हें एक जनवरी से लेकर बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नगद मिलेगा।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, विश्वविद्यालय, स्वायत्त संस्थाएं, बोर्ड आदि अपने उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक फैसले लेंगे। इसी तरह पेंशनरों को अगस्त महीने की सितंबर मेें मिलने वाली पेंशन में मिलेगा।

ऑल इंडिया सर्विस वाले कर्मचारियों को उनके रिवाइज पे स्केल के तहत तीन फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इनका महंगाई भत्ता नौ फीसदी से बढ़ाकर बारह फीसदी किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें