बीबीएन से यूपी और बिहार के लोगों को प्रशासन ने उनके घरों के लिए रवाना कर दिया है। उपमंडल प्रशासन और बाहरी राज्यों को भेजने के लिए नियुक्त नोडल ऑफिसरों की देखरेख में इन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें निगम की बसों में रवाना किया है। नालागढ़ उपमंडल से 30 बसों में करीब 700 लोगों को यूपी, बिहार राज्यों को भेजा गया है।
इसमें अधिकांश रूप से यूपी के गोरखपुर, खुशीनगर, देवरिया के लोग शामिल रहे। नालागढ़ कॉलेज में इन लोगों को एकत्रित कर यहां से भेजा गया। बीबीएन में काम की तलाश में आए कामगारों को उनके घरों को वापिस भेजा गया है। इन लोगों ने ऑनलाइन और मैनुअल तरीके से घर जाने के लिए आवेदन किया था। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि शुक्रवार को 30 बसों में करीब 700 लोगों को यूपी और बिहार भेजा गया है।