फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को संसद मार्च में भाग लेंगे हिमाचल के कर्मचारी

Fri, 23 Nov 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले होने वाले संसद मार्च में हिमाचल से भी कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव भरत शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस क्लब शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पीएफआरडी एक्ट के विरोध में मार्च किया जाएगा।

बताया कि इसके अलावा प्रयास किया जा रहा है कि इस मुद्दे पर सभी राजनैतिक संगठनों को अपने समर्थन में लोन का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि राज्य हमेशा केंद्र के पास यह मामला डाल देते हैं जबकि पश्चिम बंगाल अकेला राज्य है जो पुरानी पेंशन व्यवस्था को अभी तक लागू रखे है।
विज्ञापन


कहा कि 2003 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 500 से 2000 तक की पेंशन लग रही है। यही नहीं हिमाचल सरकार एक अधिसूचना भी जारी नहीं कर सकी जिसके तहत दिव्यांग व दिवंग होने पर कर्मचारी के परिवार को पुरानी पेंशन की सुविधा मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें