फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने निष्क्रिय रहने पर सेवादल से बाहर होंगे पदाधिकारी

Fri, 23 Nov 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी लगातार तीन माह तक निष्क्रिय रहे तो उनको अपने पद से हाथ धोना पड़ेगा। अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी और एक बार जब संगठन का पद मिल गया तो वह लंबे समय समय कुर्सियों में बने रहते थे।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में कांग्रेेस सेवादल के अधिकांश पदाधिकारी संगठन के कामों से भी दूर रहते थे और संगठन की गतिविधियों में भी शामिल नहीं रहते थे। प्रदेश कांग्रेस  सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं की ताजपोशी की जा रही है, जिनका ट्रैक  रिकार्ड अच्छा रहा है।

नए सिरे से पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लाक पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में समीक्षा की जा रही है। जो पदाधिकारी तीन माह तक लगातार संगठन के कामकाज और गतिविधियों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


उनको संगठन के पदों पर नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे पदाधिकारियों से पूछा जाएगा कि क्यों संगठन की गतिविधियों से किनारा किया जा रहा है? अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया तो नए कार्यकर्ता को यह दायित्व सौंप दिया जाएगा। 

अनुराग शर्मा के अनुसार संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए हाईकमान ने यह फरमान जारी कि ए हैं। इसके दृष्टिगत संगठन का प्रदेेश नेतृत्व यह कदम उठा रहा है। संगठन की गतिविधियों और  कार्यक्रमों का विस्तार के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें