फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC ने जारी किया छंटनी परीक्षाओं का शेडयूल

Thu, 28 Sep 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेई इलेक्ट्रिकल, स्टेनो टाइपिस्ट, ग्रुप इंस्ट्रक्टर, लिपिक (एलडीआर), लिपिक और टूरिस्ट इनफॉरमेशन ऑफिसर पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जेई इलेक्ट्रिकल (पद संख्या 503) के लिए छंटनी परीक्षा 10 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोग कार्यालय हमीरपुर में होगी। 

वहीं जेई इलेक्ट्रिकल (पद संख्या 579) के लिए छंटनी परीक्षा इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4 बजे तक, स्टेनो टाइपिस्ट पद के लिए छंटनी परीक्षा 11 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोग कार्यालय हमीरपुर, जेई इलेक्ट्रिकल (पद संख्या 581) के लिए छंटनी परीक्षा 11 अक्तूबर को दोपहर बाद 2 से शाम 4 बजे तक आयोग कार्यालय हमीरपुर में ही होगी। 
विज्ञापन


ग्रुप इंस्ट्रक्टर पद के लिए 14 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर और शिमला में आयोजित होगी। वहीं लिपिक (एलडीआर) की परीक्षा 14 अक्तूबर को दोपहर बाद 2 बजे से शाम चार बजे तक हमीरपुर और शिमला, लिपिक पद के लिए छंटनी परीक्षा 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में होगी। 

वहीं टूरिस्ट इंफॉरमेशन ऑफिसर पद के लिए छंटनी परीक्षा 15 अक्तूबर को दोपहर बाद 2 से शाम चार बजे तक होगी। यह छंटनी परीक्षा भी हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में होगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह बोर्ड कार्यालय या टोल फ्री नंबर 18001808095 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने 119 को दी करुणामूलक आधार पर नौकरी

हिमाचल प्रदेश सरकार
राज्य बिजली बोर्ड ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार करुणामूलक आधार पर लंबित मामलों का निपटारा करते हुए 119 कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। 

मुख्यमंत्री द्वारा सुंदरनगर में 1 मई 2016 को घोषित नीति के अनुसार कार्य के दौरान घातक और गैर-घातक दुर्घटनाग्रस्त हुए अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर बोर्ड में रोजगार प्रदान करने के लिए 56 कर्मचारियों को नियुक्ति प्रदान की है। 

बोर्ड ने 261 नए जूनियर इंजीनियर और 312 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की नियुक्तियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बोर्ड प्रबंधन को निर्देश दिए गए थे कि जल्द से जल्द लंबित नियुक्तियों और विभिन्न वर्गों के आवश्यक पदों को भरा जाए। 

उन्होंने बताया कि बोर्ड से संबंधित कर्मचारी संगठनों की मांग भी पूरी हो गई है। गत साढ़े चार वर्षों में बिजली बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के अभी तक कुल 3249 पद भरे हैं।

इनमें फील्ड स्तर पर जूनियर टी-मेट के 1398 पद और जूनियर इंजीनियरों के 465 पदों सहित सहायक अभियंता (विद्युत/आईटी) के 72, सहायक अभियंता (सिविल/मेकेनिकल) के 23, लेखा अधिकारी के 2, कानून अधिकारी के 3, कनिष्ठ प्रारूपकार के 10, लिपिक के 24, कंप्यूटर ऑपरेटर के 88, स्टेनो टाइपिस्ट के 12, अधीक्षक (मंडल लेखाकार) के 11, जूनियर ऑफिस

असिस्टेंट (आईटी) के 312, लाइनमैन के 68, एसएसए के 23, इलेक्ट्रीशियन के 32, जूनियर हेल्पर (सब स्टेशन) के 245, जूनियर हेल्पर (एमएंडटी) के 23, जूनियर हेल्पर (पावर हाउस) (विद्युत) के 138 और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लेखा) के 125 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें