फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 14 अगस्त तक ज्वाइन नहीं किया तो बैचवाइज टीजीटी की जाएगी नौकरी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Sat, 10 Aug 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 14 अगस्त तक ज्वाइन करने वाले बैचवाइज आधार पर चुने गए टीजीटी को नौकरी नहीं देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 14 अगस्त तक ज्वाइन करने वाले बैचवाइज आधार पर चुने गए टीजीटी को नौकरी नहीं देने का फैसला लिया है। शिक्षा निदेशालय ने 13 नवनियुक्त शिक्षकों के नामों की सूची जारी कर 14 अगस्त तक आवंटित स्कूलों में पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं। तीन शिक्षकों को 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन


16 और 30 जुलाई को निदेशालय ने बैचवाइज आधार पर चुने गए टीजीटी को स्कूल आवंटित किए थे। 16 शिक्षकों ने अभी तक स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं दी है। इन शिक्षकों को अब अंतिम मौका दिया गया है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि अब कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। इन शिक्षकों ने अगर पदभार नहीं संभाले तो माना जाएगा कि यह नौकरी नहीं करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में बैचवाइज सूची के आधार पर अन्य का चयन करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें