फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बिजली बोर्ड जल्द भरेगा 2700 पद: खरवाड़ा

Wed, 20 Nov 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओपी भारद्वाज की पुण्यतिथि नगरोटा बगवां में मनाई गई। इसके बाद बैठक में यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि लगभग दो साल बाद बिजली बोर्ड के प्रबंधन वर्ग ने कर्मचारियों से संबंधित 88 मांगों पर गंभीरता से सात घंटे चर्चा करने के बाद अधिकतर मामलों में सहमति दी है। कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रबंधक वर्ग ने बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 2700 पद भरने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कहा कि 2022 तक होने वाली सेवानिवृत्ति के आधार पर नई भर्ती का रोड मैप बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्हें सर्विस कमेटी की स्वीकृति के बाद लागू किया जाएगा।

सर्विस कमेटी की स्वीकृति की जरूरत न होने वाले निर्णयों को शीघ्र लागू करने की मांग की गई।  बैठक में वरिष्ठ सहायक के तबादले के मामले में कनिष्ठ अभियंताओं की तर्ज पर उपमंडल स्तर पर स्टे गिने जाने पर भी सहमति बनी। डिविजनल अकाउंटेंट को 9-16 का टाइम-वाउंड प्रमोशनल स्केल देने व 48 श्रेणियों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के मामले में अलग से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


2014 के बाद भर्ती हुए लगभग 4000 जूनियर टी-मेट, हेल्पर, जेएओ (आईटी व अकाउंट्स), कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए सम्मानजनक पदोन्नति नियम यूनियन से चर्चा के बाद तीन महीने में बनाने पर सहमति हुई है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा ने भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें