फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSEBL: पेंशन के लिए बिजली बोर्ड कर्मियों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर

Sun, 03 Sep 2023 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की करीब 4000 रिक्तियों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की 2000 भर्तियां तुरंत प्रभाव से शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन के लिए बिजली बोर्ड कर्मियों को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेवानिवृत्त होने से पहले ही पेंशन संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन एकत्र किए जाएंगे। इससे पेंशन शुरू होने में हो रही अनावश्यक देरी से छुटकारा मिलेगा। शनिवार को बिजली बोर्ड प्रबंधन और तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में इस पर सहमति बनी।

विज्ञापन


बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने टीमेट और हेल्पर के पदोन्नति नियमों को संघ के सुझाव के अनुसार संशोधित करने पर प्रबंधन वर्ग का आभार जताया। इस संशोधन के बाद करीब 2200 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की करीब 4000 रिक्तियों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की 2000 भर्तियां तुरंत प्रभाव से शुरू होनी चाहिए।

कर्मचारियों के सभी सर्विस रिकॉर्ड और एसीआर ऑनलाइन किए जाने चाहिए। इससे आने वाले समय में पदोन्नतियों में देरी नहीं होगी। संघ ने फ्यूज वायर की खरीद जल्द शुरू करने की मांग की। वाहन और मोबाइल भत्ता देने का प्रस्ताव भी रखा। फील्ड तकनीकी कर्मचारियों के साथ फील्ड में हो रही लगातार दुर्घटनाओं से बचने के लिए हाई वोल्टेज डिटेक्टर की खरीद करने पर भी बैठक में सहमति बनी।
विज्ञापन


कर्मचारियों के वेतन संशोधन से जुड़े बकाया राशि को शीघ्र प्रदान करने की मांग भी रखी गई। टी मेट और हेल्पर्ज की एक डिवीज़न से दूसरे डिवीज़न में वन टाइम सेटलमेंट से ट्रांसफर करने का प्रस्ताव भी रखा गया। कंप्यूटर आपरेटरों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग भी की गई। बैठक के दौरान तकनीकी कर्मचारियों के फील्ड में कार्य करते हुए गत 5 वर्षों में शहीद होने वाले 125 कर्मचारियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें