फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल के हारने से बढ़ी इनकी बेचैनी, अब क्या होगा इनका हाल

Tue, 19 Dec 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के हारने से अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है। जिस दिन से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेम कुमार धूमल को सीएम का चेहरा घोषित किया, उसी दिन से ही अफसरों ने उनके घर में हाजिरियां भरनी शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन


सुबह-शाम उनके घर में अफसरों का तांता लगा रहा। यहीं नहीं, धूमल के अलावा उनके बेटे अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल से अफसरों ने ज्यादा नजदीकियां बनानी शुरू कर दीं। अब प्रेम कुमार धूमल के सुजानपुर सीट से विधानसभा चुनाव हारने पर इन नेताओं की उठक-बैठक शुरू हो गई है।  

सूत्र बताते हैं कि धूमल के करीबी अफसरों और नेताओं ने विभागों में अफसरों की तैनाती की लिस्टें भी तैयार कर दी थीं। कौन अफसर मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात होगा और किस अफसर के पास कौन सा महकमा रहेगा। इनकी तैनाती को लेकर भी सचिवालय में अफवाहों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत चौधरी के चीफ सेक्रेटरी बनने के आसार

आईएएस विनीत चौधरी। - फोटो : File Photo
हिमाचल में वरिष्ठ आईएएस अफसर विनीत चौधरी के मुख्य सचिव बनाने के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इन्हें साइड लाइन किया गया था। वरिष्ठता दरकिनार किए जाने से उन्होंने कोर्ट तक अपनी लड़ाई लड़ी। बाद में उन्हें मुख्य सचिव के समकक्ष पद पर तैनाती दी गई। 

धूमल के करीबी विजयी विधायकों का क्या होगा?
भाजपा के विधायक जो धूमल के साथ चलते थे, अब उनका क्या होगा? इस पर भी संशय बना हुआ है। भाजपा के कई विधायक ऐसे हैं जो धूमल सरकार के दौरान मंत्री भी रहे हैं। अब उन्हें यह पद मिलेगा या नहीं। यह भी देखना वाला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें