फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का सीएम वीरभद्र सिंह पर बड़ा वार, दिया ये बयान

Thu, 26 Oct 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम वीरभद्र स‌िंह पर बड़ा जुवानी वार  किया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपनी हार सामने नजर आ रही है। 
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह पहले शिमला ग्रामीण की सीट छोड़ कर ठियोग से चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन अपनी हार के डर के कारण वे अब अर्की पहुंच गए हैं। अर्की के लोग भी उन्हें हर कर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपना काम करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुड़िया कांड के बाद से प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है। जिसका लोगों ने विरोध किया। न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तक हुए। थाने को जला दिया गया। इसके बाद सीएम कहते हैं कि गुड़िया के साथ जो हुआ ऐसे मामले होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूरा का पूरा सरकारी अमला भी गुड़िया के गुनाहगारों को बचाने में लग गया। इसमें जांच कर रही एसआईटी टीम भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि इतिहास में शायद पहली बार हुआ है कि मामले की जांच कर रही पुलिस की पूरी टीम आज जेल में है। 

सीएम बताएं की ऐसी क्या नौबत आ गई थी कि आरोपियों को बचाने के लिए सरकार को भी आगे आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम शिमला जिला में अपने जनाधार को कम होता देख बौखला गए हैं। 

जिस का परिणाम यह है कि पहले शिमला ग्रामीण की सीट छोड़ी और ठियोग-कुमारसैन से चुनाव लड़ने की बात की। लेकिन अब वीरभद्र सिंह अर्की चुनाव लड़ने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अब वह कहीं भी जाएं लेकिन प्रदेश की जनता हिसाब मांग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें