फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठों के अधीन चुनावी ड्यूटी लगाने का विरोध, संघ ने दी बड़ी चेतावनी

Wed, 25 Oct 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ का आरोप है कि चुनाव अधिकारी ड्यूटी लगाते समय प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रख रहे हैं। चुनाव ड्यूटी में वरिष्ठ अधिकारियों को कनिष्ठ अधिकारियों के अधीन काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे न केवल प्रशासन एवं चुनाव अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बल्कि कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन हो रहा है। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की बैठक धर्मशाला कॉलेज इकाई अध्यक्ष डॉ. सतीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। 

बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चुनाव ड्यूटी में प्रोटोकॉल को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। संघ ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव ड्यूटी लगाते समय प्रोटोकॉल को ध्यान में रखने के सख्त निर्देश हैं। इसकी प्रतिलिपि भी चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


फिर भी प्रोटोकॉल के अनुसार ड्यूटी नहीं लग रही। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वे चुनाव ड्यूटी का विरोध नहीं कर रहे। लेकिन, यदि प्रोटोकॉल को ध्यान में नहीं रखा गया, तो कॉलेज प्राध्यापक चुनाव ड्यूटी नहीं देंगे।
विज्ञापन

इस‌लिए कर रहे विरोध

अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा में ही दस सेक्टर ऑफिसर्स नियुक्त किए गए हैं। कॉलेज प्राध्यापक इनके नीचे काम करेंगे, जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार ये सभी ऑफिसर्स कॉलेज प्राध्यापकों से जूनियर पद पर हैं।

बैठक में संघ के उपप्रधान डॉ. जनेश जोशी, महसचिव डॉ. विक्रम वत्स, डॉ. विकेश, प्रो प्रवेश गिल, डॉ. अमर सिंह परासर, डॉ. नीरज, डॉ. अरविंद, डॉ. बलराज, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. राजेश, डॉ. संजीव, डॉ. संजय पठानिया, डॉ. राकेश पठानिया, डॉ. नरेश मनकोटिया और डॉ. सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें