फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बागियों को मनाने में जुटे कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता

Wed, 25 Oct 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी हुंकार भरने वाले बागियों को पार्टी के पक्ष में बिठाने का काम शुरू हो गया है। कांग्रेस से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने स्तर पर कई सीटों पर बागियों से संपर्क साध रहे हैं, जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत डैमेज कंट्रोल के लिए हिमाचल पहुंचे हैं।
विज्ञापन


आधा दर्जन सीटों पर बागी हुए प्रत्याशियों को मनाने का जिम्मा कांग्रेस हाईकमान ने रावत समेत कुछ अन्य नेताओं को सौंपा है। 26 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। ऐसे में असंतुष्टों को तय समय के भीतर बिठाना कांग्रेस के लिए चुनौती भरा काम है। 

सोमवार को शिमला पहुंच कर रावत ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तमाम वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा भी की है। पार्टी के डैमेज कंट्रोल तंत्र के लिए शिमला शहरी, नालागढ़, भोरंज, द्रंग, कुल्लू और कांगड़ा में कांग्रेस के बागियों को बिठाने की चुनौती है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम तक कई चरणों में कई नेताओं से संपर्क भी साधा गया, जबकि कुछ से निजी तौर पर मुलाकात की गई। इधर, बागियों को मनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के महारथी जुट गए हैं। बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

बावा, जनारथा, प्रेम कौशल को मनाना बड़ी चिंता

हरदीप बावा - फोटो : File Photo
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल इन दिनों हिमाचल के दौरे पर हैं। आरएसएस भी अपने स्तर पर बागियों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में बिठाने में जुटा हुआ है। 26 अक्तूबर नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है।

ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के पास अब बागियों को बिठाने के लिए करीब डेढ़ दिन ही शेष बचा है। भाजपा में पालमपुर, फतेहपुर, भरमौर, चंबा, मनाली, हरोली, कसुम्पटी और रेणुका विधानसभा सीट में भाजपा के बागियों ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर चुनावी हुंकार भरी है।

नालागढ़ में हरदीप बावा, शिमला शहरी में हरीश जनारथा और भोरंज में प्रेम कौशल को मनाना बड़ी चिंता है। सूत्रों के मुताबिक इन चारों बागियों से बातचीत का दौर जारी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के यह बागी किस करवट बैठते हैं। उधर, मनाली में कांग्रेस ने धर्मवीर धामी की पार्टी में वापसी कर ली है। धामी ने मनाली से बतौर निर्दलीय नामांकन किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें