फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: जिले में 13 नवंबर तक लोगों को नहीं मिलेंगी परिवहन सेवाएं, जानें वजह

Thu, 10 Nov 2022 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर

सार

निगम के नाहन डिपो की ओर से नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20, पांवटा के लिए 13, शिलाई के लिए 20, रेणुकाजी के लिए 25 और पच्छाद के लिए 22 बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लोगों को वीरवार से 13 नवंबर तक परिवहन निगम की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने के लिए प्रशासन की मांग पर परिवहन निगम से 100 बसें भेजी हैं। इन बसों के जाने से जिले में 95 फीसदी रूट बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि मतदान प्रक्रिया के लिए वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यह दल बसों के माध्यम से अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचेंगे। 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाकर वापस आएंगे। निगम के नाहन डिपो की ओर से नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20, पांवटा के लिए 13, शिलाई के लिए 20, रेणुकाजी के लिए 25 और पच्छाद के लिए 22 बसें भेजी गई हैं।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ठ ने बताया कि प्रशासन की ओर से 100 बसें मांगीं गईं हैं। ऐसे में 10 से 13 नवंबर तक जिले में 95 फीसदी रूट बंद रहेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आवागमन की व्यवस्था अपने स्तर पर करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें