फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall Himachal: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, 100 से अधिक सड़कें बाधित, अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद

Thu, 10 Nov 2022 12:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से सड़कें भर गई हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। प्रदेश किन्नौर, चंबा, लाहौल-स्पीति, शिमला, कुल्लू व सिरमौर जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। रोहतांग, अटल टनल में भारी हिमपात हुआ है। इसके चलते एक ओर जहां पार लुढ़क गया है, वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फबारी के चलते अटल टनल से पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है।
विज्ञापन




बुधवार की रात जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बर्फबारी जबकि कुल्लू जिला में बारिश हुई है। जबकि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के बाद मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ताजा बर्फबारी के बाद घाटी के तापमान में गिरावट आई है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग सहित जिला लाहौल-स्पीति में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। जिन्हें बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन






जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर, कोकसर 30, सिस्सू 15, अटल टनल 10, दारचा10, केलांग में छह ,लोसर 15 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा बारालाचा, कुंजम दर्रा व शिंकुला में भारी बर्फबारी हुई है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि बंद सड़कों को बहाल करने के लिए बीआरओ व लोनिवि की मशीनरी के साथ जुट गए हैं। जल्द ही घाटी में जनजीवन सामान्य होगा।


विज्ञापन


बर्फबारी के चलते कई बार सड़कों में वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। हालांकि, नवंबर के दूसरे सप्ताह में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने का फायदा मनाली व लाहौल-स्पीति के पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा। 



लाहौल और उदयपुर में बर्फबारी की स्थिति
केलौंग 2 इंच
डारचा 3 इंच
सिस्सु 6 इंच
कोकसर 1 फीट
उदयपुर 3 इंच
टिंडी 2 इंच
लोसर 2 से 2.5 इंच

शुक्रवार से मौसम साफ
 किन्नौर के ऊंचे इलाकों में 8 से10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। मौसम में आए बदलाव से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इसके अलावा चंबा के ऊंचाई वाले भागों में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 11 नवंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें