फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खोली देहरा और ज्वालाजी की सियासी गांठ, पढ़ें पूरा मामला

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 10:56 AM IST

सार

कांगड़ा जिले की देहरा और ज्वालाजी सीटों पर प्रत्याशी चयन के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की रणनीति कारगर रही। पार्टी के भीतर के इन्हीं समीकरणों को भांपकर अनुराग ठाकुर ने तय रणनीति के तहत कदम बढ़ाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI


रविंद्र रवि की जगह होशियार सिंह को टिकट दिलवाने की तैयारी थी। इसके लिए बाकायदा होशियार सिंह को पहले भाजपा में शामिल करवाया गया। भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री के खिलाफ विरोध का झंडा उठाने के चलते रमेश धवाला का टिकट भी काटा जा रहा था। पार्टी के भीतर के इन्हीं समीकरणों को भांपकर अनुराग ठाकुर ने तय रणनीति के तहत कदम बढ़ाए। उन्होंने कुछ दिन पहले रमेश धवाला के घर पर डिनर डिप्लोमेसी की और देहरा, ज्वालाजी की सियासी गांठ खोल दी। अब होशियार सिंह को फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।


दोनों को दिलाया जीत का भरोसा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुछ दिन पहले धवाला के घर पर आयोजित डिनर में रविंद्र रवि के साथ हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना को भी ले गए थे। इसी दौरान उन्होंने जीत का भरोसा दिलाकर धवाला और रवि को एक दूसरे के साथ सीटें बदलने के लिए तैयार कराया। धवाला को कहा गया कि उनके लिए देहरा सीट ज्वालाजी से ज्यादा सुरक्षित है। जबकि, रविंद्र रवि को बताया गया कि कांग्रेस में जाने से बेहतर तो उनके लिए ज्वालाजी सीट है। वहां पर उनके पुराने विधानसभा क्षेत्र थुरल की कई पंचायतें आती हैं। जीत आसान हो जाएगी। दोनों नेता मान गए और दिल्ली में आला नेताओं से मिलाया गया और बात बन गई। दोनों नेताओं को अंदर खाते प्रचार में भी जुट जाने के लिए हरी झंडी दे दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next