फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Assembly Seat: कांग्रेस के गढ़ रामपुर को भेदना भाजपा के लिए चुनौती, रोचक है मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

भाजपा कांग्रेस के इस गढ़ को भेदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, जिससे की मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल लगातार अपनी जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
नंद लाल, कौल नेगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1977 को छोड़कर रामपुर से हमेशा से ही कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। इसकी वजह यह है कि रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का गृह क्षेत्र है। इस बार भाजपा कांग्रेस के इस गढ़ को भेदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, जिससे की मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने इस बार चुनावी मैदान में युवा चेहरे कौल सिंह नेगी को उतारा है जबकि कांग्रेस से वर्तमान विधायक नंदलाल चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

आम आदमी पार्टी से उदय डोगरा, बहुजन समाज पार्टी से देशराज और आजाद उम्मीदवार प्रीतम, कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल और भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी शामिल है लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल लगातार अपनी जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं, लेकिन कांग्रेस का एक धड़ा विरोध में उतरने से उनके लिए भी इस बार चुनाव जीतना आसान नहीं दिख रहा है। इसलिए जीत का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। पांच प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में उतरने से दोनों प्रमुख दलों को काफी पसीना इस बार बहाना पड़ा। इस बार प्रमुख मुकाबला कांग्रेस ओर भाजपा के बीच ही माना जा रहा है।
विज्ञापन


73.22 प्रतिशत हुआ मतदान
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 76994 मतदाता हैं जिसमें 39655 पुरुष और 37339 महिला मतदाता हैं। चुनाव के दौरान कुल 28,956 पुरुष जबकि महिला 26,922 मिलाकर 55,878 मतदाताओं ने मतदान किया जोकि 73.22 फीसदी रहा। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.20 मतदान हुआ था।
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें