फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Sena: राजीव मेनन ऊना, रविंद्र बिंदी फतेहपुर से लड़ेंगे चुनाव, शिवसेना ने जारी की पहली सूची

Thu, 06 Oct 2022 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)

सार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि राजीव मेनन ऊना सदर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
शिवसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिवसेना ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि राजीव मेनन ऊना सदर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जय दत्ता हरोली, रविंद्र बिंदी फतेहपुर और लोट राम ठाकुर कुल्लू सदर से प्रत्याशी होंगे। प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वशिष्ठ ने बताया कि गुरुवार को राज्य कार्यकारिणी का भी विस्तार किया है। उन्होंने कुल्लू के लोट राम ठाकुर को प्रदेश भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और नीरज उधवानी को प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है। अजय सोंधी को अनुशासन समिति का अध्यक्ष व भाग सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


राज्य कार्यकारिणी में राजेश कुमार राजू को शिवसेना हिमाचल इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष, पंकज कोशल को प्रदेश सचिव बनाया गया है। आशीष शर्मा को युवा सेना का अध्यक्ष, अंकुश शर्मा को सचिव, हरदीप सैनी को उपाध्यक्ष व रजत शर्मा को युवा सेना संगठक बनाया गया है। वशिष्ठ ने बताया कि रविंद्र बिंदी को प्रदेश संगठन व जसवंत कटोच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। आरती सोनी को भवानी सेना की प्रदेश अध्यक्ष और रेखा ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें