फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: निजी वाहन में ईवीएम ले जाने पर छह चुनाव कर्मचारी निलंबित

Sun, 13 Nov 2022 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

निजी वाहन में ईवीएम ले जाने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी के छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निजी वाहन में मिली ईवीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर-49 दत्तनगर से निजी वाहन में स्ट्रांग रूम के लिए ईवीएम ले जाने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी के छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें चार शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और दो पुलिस कर्मी हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। निलंबित कर्मचारियों में पोलिंग पार्टी नंबर 146 के पीआरओ जगतराम उच्च शिक्षा विभाग बौर नेरवा स्कूल, पीओ इंद्रपाल उच्च शिक्षा विभाग मलैंडी स्कूल तहसील कुमारसैन, एपीआरओ राजेश कुमार उच्च शिक्षा विभाग केलवी स्कूल तहसील ठियोग, पीओ प्रदीप कुमार प्रारंभिक शिक्षा विभाग नेरवा और पुलिस कर्मी गोवर्धन सिंह और विपिन शामिल हैं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र मोहन ने बताया कि पोलिंग बूथ में तैनात मतदान कर्मी निजी वाहन में अनाधिकृत रूप से ईवीएम और वीवीपैट ला रहे थे। मतदान दल ने भारत चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें