फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Politics: सियासी हसरतों ने भुला दिए रिश्ते, ससुर को मात देने चुनावी रण में दामाद

सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 11:28 AM IST

सार

इन दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा की चुनावी रणभूमि में भी सियासी हसरतों ने रिश्ते तक भुलाकर अपनों के बीच जंग छेड़ दी है। यहां भाई को टिकट मिलने पर बहन खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सत्ता संग्राम 2022। - फोटो : अमर उजाला


महेंद्र खुद चुनाव लड़ने के लिए 21 अक्तूबर को नामांकन भरने की तैयारी कर चुके थे। पिता की राजनीतिक विरासत को बेटी वंदना संभालना चाह रही थीं, लेकिन भाई को टिकट मिला तो वंदना ने तो सोशल मीडिया पर यह तक लिख डाला कि दिल्ली से टिकट तो आ सकते हैं, वोट नहीं। हर बार परिवारवाद में बेटियों की बलि क्यों दी जाती है। उधर, सोलन में कांग्रेस विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल के खिलाफ उनके दामाद डॉ. राजेश कश्यप बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव रण में उतर चुके हैं। वर्ष 2017 में भी इन दोनों में मुकाबला हुआ था। इसमें ससुर धनीराम शांडिल जीते थे। 



बेटे को मनाने गए महेश्वर और उनकी पत्नी

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा से सांसद रह चुके पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह बंजार से भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। हितेश्वर के समर्थक बुधवार को सैंज में निर्दलीय चुनाव लड़ने की रणनीति बनाते रहे तो इस पर खुद महेश्वर सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह बेटे से मान-मनौव्वल करने वहां पहुंच गए। महेश्वर सिंह खुद कुल्लू से भाजपा से टिकट के तलबगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next