फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: सराज में एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर, थुनाग में डीजे पर डलेगी सराजी नाटी

Tue, 06 Dec 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)

सार

सीएम जयराम ठाकुर के विस क्षेत्र सराज में भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है और जश्न की तैयारी कर ली है। गुरुवार को थुनाग बाजार में जीत के जश्न मनाने के लिए डीजे और मुंह मीठा करवाने के लिए एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर दे दिया गया है। 
विज्ञापन
लड्डु - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम जयराम ठाकुर के विस क्षेत्र सराज में भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है और जश्न की तैयारी कर ली है। गुरुवार को थुनाग बाजार में जीत के जश्न मनाने के लिए डीजे और मुंह मीठा करवाने के लिए एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर दे दिया गया है।  जश्न को लेकर बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता महिला मोरचा की अध्यक्ष खेमदासी ने की।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि सुबह भाजपा कार्यकर्ता परिणाम सुनने के लिए मतगणना केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थुनाग के बाहर एकत्रित होंगे। जीत के बाद जश्न होगा। पटाखे फोड़े जाएंगे। थुनाग में डीजे पर नाटी डलेगी। एक क्विंटल लड्डूओं से लोगों का मुंह मीठा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में बेशक हिमाचल में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है, लेकिन जीत भाजपा की ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें