फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doon Assembly Seat: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा दो बार लगा चुकी हैं सेंध, रोचक है मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 03:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

दून विधानसभा क्षेत्र में दो बार वर्ष 2007 और 2017 में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई थी। इस बार भी यहां मुकाबला काफी रोचक है।
विज्ञापन
परमजीत सिंह पम्मी, चौधरी राम कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार जीत के दावे कर रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। दून पर कांग्रेस का भी दबदबा रहा है। 18 साल तक कांग्रेस के लज्जा राम यहां से चार बार विधायक रहे।

विज्ञापन


यहां पर दो बार वर्ष 2007 और 2017 में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई थी। दून में राष्ट्रीय देवभूमि, बहुजन समाजवादी पार्टी, निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है लेकिन असली मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही है। बीएसपी से नागेंद्र चंद, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से बलवंत सिंह, आम आदमी पार्टी से स्वर्ण सिंह सैनी और निर्दलीय देश राज चौहान चुनाव मैदान में हैं। 

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


85.25 फीसदी मतदान
दून विधानसभा क्षेत्र में 85.25 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 71 हजार 536 मतदाता हैं जिसमें 37,331 पुरूष और 34,230 महिला मतदाता हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें