फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Election 2022: हिमाचल की इन चार विधानसभा सीटों में कांग्रेस की टिकटों पर फंसा पेच

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Sep 2022 10:36 AM IST

सार

हिमाचल प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस टिकटों पर पेच फंस गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों की जगह इन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से शामिल होने वालों को टिकट देने की पैरवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला


बीते चुनाव में देहरा से विप्लव ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह से हारी थीं। पार्टी के कुछ नेताओं का तर्क है कि इन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत के लिए कड़े फैसले लेने की जरूरत है। नूरपुर, ज्वाली और देहरा में भाजपा से नाराज चल रहे नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर प्रत्याशी बनाने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में खूब पैरवी की गई है। नूरपुर में रणवीर सिंह निक्का, ज्वाली में संजय गुलेरिया और देहरा में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि को कांग्रेस में शामिल कर प्रत्याशी बनाने के लिए एक धड़ा जोर आजमाइश कर रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हुई इस कवायद की जानकारी मिलने के बाद कांगड़ा के कांग्रेस नेता एकजुट हो गए हैं। कांगड़ा की सीटों को तय करने के लिए दूसरे जिले के नेताओं की बढ़ी सक्रियता को स्थानीय नेता बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं।


ठियोग से इंदु वर्मा को प्रत्याशी नहीं बनाने की तेज हुई मांग

जिला शिमला के ठियोग से इंदु वर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी न बनाने की मांग भी तेज हो गई है। महिला कांग्रेस की स्थानीय नेताओं को कहना है कि अगर पार्टी को टिकट किसी महिला को देना है तो भाजपा से शामिल करने वालों की जगह पुराने नेताओं को अधिमान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next