हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार सदर बिलासपुर सीट की चर्चा प्रदेश में ही नहीं देश भर में है। बिलासपुर सदर हॉट सीट बनी हुई है। सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की यह पैतृक सीट रही है। नड्डा यहां से तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि, एक बार हार का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार भाजपा को यहां से अपनों से ही चुनौती मिली है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिले और उनकी खुद की सीट होने से यहां पर भाजपा की प्रतिष्ठा वर्तमान में दांव पर है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।