विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कलियाड़ा में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और उनके नेता कांग्रेस तोड़ो यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और सिमट रही है। देश को मजबूत बनाने के लिए हिमाचल में फिर भाजपा को लाना जरूरी है।
भारत विश्व पटल पर मजबूत हुआ है। अब भारत पर उसके दुश्मन किसी प्रकार की हरकत करने से डरते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना घर माना है। प्रदेश की संस्कृति का सम्मान किया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो देश को मजबूत कर सकती है। ब्यूरो