फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तीन विधानसभा सीटों पर आप ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की बढ़ाई धुकधुकी

Sat, 12 Nov 2022 06:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में छिड़ी चुनावी जंग में आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ा रखी है। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में छिड़ी चुनावी जंग में आम आदमी पार्टी (आप) ने कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ा रखी है। पार्टी ने जिला सिरमौर की पावंटा साहिब, कांगड़ा जिला की नगरोटा बगवां और फतेहपुर सीट पर मजबूत उम्मीदवार देकर राष्ट्रीय दलों को चुनौती दी है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के ये उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत-हार के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी के ये तीनों प्रत्याशी भाजपा या कांग्रेस के बड़े पदों को संभाल चुके हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार में मंत्री और सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत इस बार आप के टिकट पर फ तेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ. सुशांत भाजपा से चार बार विधायक रहे हैं। धूमल सरकार में राजस्व मंत्री थे। डॉ. सुशांत वर्ष 1982 में सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। 2009 में कांगड़ा - चंबा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वहीं, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और युकां के राष्ट्रीय महासचिव रहे मनीष ठाकुर मार्च 2022 में आप में शामिल हुए हैं। आप ने उन्हें पांवटा साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया है। नगरोटा बगवां सीट से आप प्रत्याशी उमाकांत डोगरा 2012 में भाजपा के साथ थे। 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर वर्ष 2018 में उन्होंने आप का दामन थामा था। 

विधानसभा क्षेत्र        भाजपा                    कांग्रेस           आप
विज्ञापन

फतेहपुर               राकेश पठानिया        भवानी सिंह        राजन सुशांत
पावंटा साहिब           सुखराम               करनेश जंग        मनीष ठाकुर
नगरोटा बगवां        अरुण कुमार             आरएस बाली     उमाकांत डोगरा    
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें