फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Candidate List Update: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द

Tue, 18 Oct 2022 11:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आम आदमी पार्टी (आप)  हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप)  हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी कर सकती है। मंगलवार देररात तक पार्टी की ओर से सूची जारी नहीं की जा सकी। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 20 सितंबर को चार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें भाजपा की धूमल सरकार में राजस्व मंत्री व पूर्व सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत फतेहपुर, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मनीष ठाकुर पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया। वहीं, पूर्व में 2017 के विस चुनाव में भाजपा से टिकट की मांग करने वाले उमाकांत डोगरा नगरोटा बगवां और जिला परिषद सदस्य रहे सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से आप ने प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

 

 सिसोदिया को चुनाव प्रचार से रोकने का भाजपा रच रही षड्यंत्र: बैंस
 हिमाचल के चुनावी मोर्चा संभाले आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भाजपा पर फिर शाब्दिक प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मनीष सिसोदिया को गुजरात और हिमाचल में चुनाव प्रचार करने से रोकने का षड्यंत्र रच रही है।  मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बैंस ने कहा कि हिमाचल में हार देखकर भाजपा नेता बौखलाएं हैं। आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें जेल में डाला गया। हिमाचल प्रभारी रहते जैन ने प्रदेश में आप का संगठन खड़ा कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार हिमाचल में आ रहे हैं। इससे बौखलाई भाजपा अब उन पर भी झूठा केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से सरकार के रेवन्यू में भारी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यह घोटाला कैसे हो सकता है। भाजपा की नजर में यह घोटाला है तो यह देश में पहला घोटाला होगा जिसमें सरकार के रेवन्यू में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ती राजनीतिक पार्टी है। हिमाचल और गुजरात में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी से है। कांग्रेस और भाजपा के बहुत से वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं। शीघ्र ही बहुत से नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी आम आदमी पार्टी ने दी है। पंजाब में कर्मचारियों को ओपीएस देने की तैयारी है। आम आदमी पार्टी में युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्ग को टिकट दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी जल्द प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें