फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मतदान करने जा रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Sat, 12 Nov 2022 01:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई(सिरमौर)

सार

उपमंडल शिलाई की कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त झुमा देवी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त झुमा देवी के तौर पर हुई है। दरअसल, महिला घर से पोलिंग बूथ के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर पहुंचते ही महिला की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है कि महिला के घर से मतदान केंद्र की दूरी 250 मीटर है। इस कारण महिला घर से पैदल ही मतदान केंद्र आ रही थी। परिजन शव को घर ले गए। गांव में दुकान चलाने वाले प्रकाश ने बताया कि ये घटना सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। गांव की बुजुर्ग महिला वोट डालने को लेकर खासी उत्साहित थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें