फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनावः सलमान खान की बहन के ससुर जीते, कांग्रेस को बड़ा झटका

Mon, 18 Dec 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by :कृष्ण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मंडी सदर सीट पर बड़ा झटका लगा है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी और बालीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर अनिल शर्मा ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने चंपा ठाकुर को 10885 वोटों के बड़े अंतराल से हराया। 
विज्ञापन


जबक‌ि वरिष्ठ मंत्री कौल स‌िंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि अनिल शर्मा कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 

इसी सीट पर शर्मा 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे। लेकिन अब पाला बदलने के बाद भी उन्होंने जीत का सिलसिला जारी रखा है। ‌वर्ष 2012 में अनिल शर्मा भाजपा के दुर्गादत्त से 3930 वोटों से जीतें थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चंपा ठाकुर का विस चुनाव

अनिल शर्मा को जीताने के लिए सलमान खान सहित अन्य बालीवुड हस्तियां प्रचार के लिए मंडी आए थे। अनिल शर्मा की जीत से सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। 

क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस से वरिष्‍ठ केबिनेट मंत्री कौल स‌िंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर मैदान में थीं और ये उनका पहला विस चुनाव था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें