लेकिन शिक्षा उपनिदेशकों की ओर से मासिक रिपोर्ट न देने से निदेशालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अगर भविष्य में किसी भी उपनिदेशक की ओर से इस प्रकार की लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ निदेशालय की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उच्चतर शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह ने बताया कि इस कार्य की जिम्मेदारी शिक्षा संयुक्त निदेशक को दी गई है। वहीं, उन्होंने इस संबंध में चिह्नित उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ निर्देशों के बाद भी रिपोर्ट न भेजने वाले शिक्षा उपनिदेशकों पर सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।