सीएंडवी शिक्षकों में कला अध्यापक सपना कुमारी को मंडी से हमीरपुर, भाषा अध्यापक सुनीता को कांगड़ा से ऊना, कला अध्यापक सुरेंद्र कुमार को सिरमौर से ऊना, भाषा अध्यापक रामा शर्मा को बिलासपुर से शिमला, शास्त्री गणेश चंद को मंडी से शिमला, पीईटी प्रवीण कुमार को बिलासपुर से कांगड़ा, कला अध्यापक अनिल कुमार को
बिलासपुर से कांगड़ा, कला अध्यापक दीपिका बहल को कांगड़ा से चंबा, कला अध्यापक गणेश कुमार को मंडी से कांगड़ा, भाषा अध्यापक जीवन लाल को शिमला से मंडी और भाषा अध्यापक ऊषा दीपक को मंडी से सोलन जिला में वापस भेजा गया है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार डेपुटेशन रद्द कर दिए हैं। दो दिनों के भीतर जिला उपनिदेशकों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।