फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : हिमाचल में 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया, सरकार ने जारी किए आदेश; देखें पूरी सूची

Fri, 31 Jul 2026 03:40 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जिलों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को उनके वर्तमान वेतनमान में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारी वर्तमान तैनाती नई तैनाती
उपमा शर्मा जीएसएसएस गुल्लरवाला, सोलन डीडीई क्वालिटी, चंबा
विजय कुमार जीएसएसएस पुरूवाला, सिरमौर डीडीई (मुख्यालय), शिमला
ओंकार सिंह जीएसएसएस बोदा, कांगड़ा डीडीई (एलीमेंट्री), किन्नौर
अनिल कुमार जीएसएसएस धंगोटा, हमीरपुर डीडीई (मुख्यालय), शिमला
कृष्ण देव जीएसएसएस चरटगढ़, ऊना डीडीएचई, कुल्लू
सुरेश कुमार जीएसएसएस (जी) ऊना डीडीई (क्वालिटी), लर्निंग एंड सपोर्ट
नीरज गर्ग जीएसएसएस नंद्रूल, कांगड़ा डीडीई (क्वालिटी), ऊना
मनोहर लाल जीएसएसएस कंदबाड़ी, कांगड़ा डीडीई (एलीमेंट्री), चंबा
सीमा धीमान जीएसएसएस टोकियों, सिरमौर रोड सेफ्टी सेल, परिवहन निदेशालय
ज्ञान चंद जीएसएसएस साच, चंबा डीडीई (क्वालिटी), कुल्लू
नवनीत ठाकुर जीएसएसएस प्रथा, सोलन डीडीई सेकेंडरी, लर्निंग एंड सपोर्ट
अनीता शर्मा डीडीई (इंस्पेक्शन), शिमला डीडीई (क्वालिटी), सिरमौर
मदन लाल जीएसएसएस घैंटी, सोलन डीडीई (सेकेंडरी), सिरमौर
अनिल कुमार जीएसएसएस जसूर, कांगड़ा डीडीई (क्वालिटी), शिमला
विज्ञापन

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी प्लेसमेंट सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) (सिविल) संख्या 26276/2024, लेखराज एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। न्यायालय के अंतिम फैसले के अनुरूप ही इन नियुक्तियों की आगे की वैधानिक स्थिति तय होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें