फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 विषयों के प्रश्नपत्र नहीं देगा हिमाचल शिक्षा बोर्ड, स्कूलों को खुद तैयार करने होंगे

Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के उर्दू-पंजाबी सहित करीब 31 विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों को संबंधित विद्यालयों के संचालकों को अपने स्तर पर तैयार करवा कर परीक्षा का संचालन करना होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित स्कूलों की ओर से एनएसक्यूएफ विषयों को छोड़कर आंतरिक रूप से लिखित परीक्षा से पूर्व संचालित करवानी होंगी। 

विज्ञापन


किस विषय के स्वयं तैयार करने होंगे प्रश्नपत्र
आठवीं कक्षा : गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय शामिल हैं।
नौवीं कक्षा: स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर सांइस, अर्थशास्त्र, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर और अपीयर्स मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग शामिल हैं।
11वीं कक्षा: सोशियोलॉजी, फिलोस्पी, पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, फानेंशियल लिटरेसी, मनोविज्ञान, डांस, फाइन आर्ट्स, गृह विज्ञान, योगा, फ्रेंच, उर्दू और म्यूजिक आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित वार्षिक परीक्षाओं के दौरान कुछ विषयों के प्रश्नपत्र स्कूलों को उपलब्ध नहीं करवाएगा। स्कूल संचालकों को अपने स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार करना होंगे। स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं अन्य परीक्षाओं से पहले संचालित करवानी होंगी। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें