फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड: तीन मई के बाद लॉकडाउन बढ़ा तो नहीं होंगी 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं

Sat, 18 Apr 2020 10:20 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

कोरोना के कारण यदि देश सहित प्रदेश में लॉकडाउन-3 शुरू हुआ तो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो की शेष बची बोर्ड परीक्षाएं नहीं लेगा। शेष परीक्षाओं के बिना ही परिणाम घोषित होगा। इस दौरान अन्य विषयों में बनी मेरिट के आधार पर ही स्थगित विषय के अंक जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


हालांकि, बोर्ड को उम्मीद है कि प्रदेश में लॉकडाउन-3 शुरू नहीं होगा और वह शेष परीक्षाएं करवा सकता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने शेष परीक्षाएं करवाने का खाका तैयार कर लिया है। अगर लॉकडाउन-3 शुरू हुआ तो ये परीक्षाएं रद्द कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमा दो कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं।

उन्हीं विषयों की परीक्षाएं बची हैं, जिसे छात्र पांचवें विषय के रूप में चुनते हैं। ऐसे में मुख्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर ही स्थगित विषयों में छात्रों को अंक जोड़े जाएंगे और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अगर लॉकडाउन तीन मई को समाप्त हो जाता है तो शेष परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों की बची हैं परीक्षाएं 

जमा दो की नियमित व एसओएस की परीक्षाओं में अभी तक कंप्यूटर साइंस, ओटोमोबाइल्स, हेल्थकेयर, इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी इनेवल सर्विस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन (वोकेशनल), बैंकिंग, फाइनांस सर्विस और इंश्योरेंस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, जियोग्राफी, फाइनांशियल लिटरेसी, नृत्य और फाइन आर्ट्स के तहत पेंटिंग, ग्राफिक और कमर्शियल आर्ट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें