फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: गांव में शादी समारोह के दाैरान अचानक टूटी कच्चे मकान की छत, कई लोग घायल, वीडियो वायरल

Sat, 06 Dec 2025 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,चंबा।

सार

चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव शहवा में शादी समारोह के दाैरान हादसा हो गया। 
विज्ञापन
शादी समारोह के दाैरान कच्चे मकान की छत अचानक टूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल चुराह के तहत आती ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव शहवा में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। कच्चे मकान की छत अचानक टूटने से करीब 31 लोग घायल हो गए हैं। जश्न चीखों में बदल गया। यह हादसा शनिवार को दोपहर बाद हुआ। लोग मकान की छत पर बैठकर नाटी देख रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहवा गांव में शादी थी। शादी के अंतिम दिन जातर का आयोजन किया जा रहा था। जातर के दौरान नाटी प्रस्तुत की जा रही थी। लोग छत पर बैठकर नाटी का आनंद उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई जिससे करीब 31 लोग घायल हो गए। शादी में शिरकत करने पहुंचे लोगों को सिर और टांगों में चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल तीसा में निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिये घायलों को पहुंचाया गया। घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दो को गंभीर हालत में चंबा रेफर किया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से फौरी राहत देने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान की हानि नहीं हुई है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम तीसा राजेश कुमार का कहना है कि इस बारे जानकारी मिली है। मौके पर जाकर घटनास्थल का दौरा किया। करीब 31 लोग इस हादसे में घायल हुए है। घायलों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें