फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांच महीने बाद डिंफुक-कोकसर संपर्क मार्ग बहाल

Fri, 08 May 2020 04:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
डिंफुक-कोकसर संपर्क मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल का जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के लगभग सभी संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़ गए हैं। कोकसर बाजार से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित डिंफुक गांव का बीते पांच माह संपर्क कट गया था। लोक निर्माण विभाग ने 100 मीटर लंबे और 30 फीट ऊंचे जकशांग नाला के हिमखंड को 10 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर मार्ग को बहाल किया है।

विज्ञापन


हर साल बर्फबारी और नाले में हिमखंड गिरने से कोकसर गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को बहाल कर दिया है। विभाग के जेसीबी ऑपरेटर राकेश राकू की मदद से सड़क बहाल होते ही आलू के बीज से भरा ट्रक भी गांव में पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है।

लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि सिस्सू सब डिविजन के अंतर्गत आने वाली दो किलोमीटर लंबी डिंफुक-कोकसर सड़क को बहाल कर दिया गया है। लोनिवि सिस्सू सब डिविजन के कनिष्ठ अभियंता डमरेश्वर ठाकुर ने बताया कि लोनिवि से सड़क से बर्फ को हटाकर बहाल कर दिया है। कोकसर पंचायत के प्रधान अंजू देवी सहित ग्रामीणों ने डिंफुक-कोकसर संपर्क सड़क बहाल होने पर खुशी जताते हुए लोनिवि का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें