फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईचुंग की झलक पाने को दिखा हर कोई बेताब, खिलाड़ियों को दिए टिप्स

Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के अंत में भारत में होने वाले अंडर-17 फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए हिमाचल में भी उत्साह का माहौल बन रहा है। इसी का नतीजा है कि धर्मशाला में पहली बार भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान वाईचुंग भूटिया ने धर्मशाला में तीन दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को फुटबाल के टिप्स दिए।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह पुलिस मैदान धर्मशाला में धर्मशाला फुटबाल क्लब और साई फुटबाल एकेडमी कांगड़ा के 40 खिलाड़ियों को भूटिया ने खेल की बारीकियां बताईं। साथ ही इस खेल को आगे ले जाने और इसमें उज्ज्वल भविष्य की भी खिलाड़ियों को जानकारी दी। करीब डेढ घंटे तक भूटिया ने खिलाड़ियों के साथ मैदान में समय बिताया।
विज्ञापन

धर्मशाला में दिए खिलाड़ियों को टिप्स

इस दौरान खिलाड़ियों की खेल के प्रति रुचि को जानते हुए उन्हें कई विधियां बताईं। इस दौरान फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा और विजय शमशेर भंडारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन ने भूटिया के खिलाड़ियों को खेल के दिए गए टिप्स की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

इसका प्रसारण फुटबाल फेडरेशन की वेबसाइट में किया जाएगा, ताकि अन्य युवाओं को भी इस खेल के प्रति जागरूक किया जाए। भूटिया धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के सम्मान समारोह में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें