फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बद्दी में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 महिलाओं को छुड़वाया

Mon, 10 Mar 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

सोलन जिले के बद्दी के गुल्लरवाला में एक किराए  के मकान में देह व्यापार चल रहा था। यहां पर बाहर से महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। 
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की आगामी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के गुल्लरवाला में एक किराए  के मकान में देह व्यापार चल रहा था। यहां पर बाहर से महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।  पुलिस ने इससे महिलाओं को छुड़वाया और मामले में शामिल एक महिला व सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देररात बद्दी पुलिस को सूचना मिली की गुल्लरवाला के एक किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कमरे में दबिश दी और मौके से 11 महिलाओं को छुड़वाया। इस अवैध कारोबार को चलाने वाली महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुल्लरवाला स्थित किराये की इमारत में छापा मारा। छापेमारी के दौरान नकदी, दस्तावेज और  अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें