सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग से चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी कर ली है। बॉर्डर से सटे इलाकों में सड़कों और पुलों का निर्माण कर सामरिक लिहाज से कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब दो अक्तूबर को मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वह खुद मनाली पहुंच रहे हैं। जिन तीन पुलों का उद्घाटन होना है, उनमें मनाली-लेह मार्ग पर बना प्रदेश का सबसे लंबा 360 मीटर दारचा पुल भी शामिल है। बीआरओ के सूत्रों ने बताया कि मोदी के मनाली आने से एक दिन पहले राजनाथ सिंह मनाली के साथ पलचान, नॉर्थ पोर्टल में चंद्रा ब्रिज और दारचा पुल का उद्घाटन करेंगे।