मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
- फोटो : फाइल फोटो
राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को बिलासपुर जिले के घुमारवीं में होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल शिमला में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर हमीरपुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ऊना, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया कुल्लू और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोलन में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी धर्मशाला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल चंबा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ और लाहौल-स्पीति जिले के उपायुक्त जिला मुख्यालय केलांग में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती और जगजीवन पाल जिला स्तरीय समारोह कांगड़ा में आबकारी एवं कराधान मंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार नाहन, नंद लाल और रोहित ठाकुर शिमला, सोहन लाल ठाकुर और मनसा राम मंडी तथा इंद्र दत्त लखनपाल हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह के मौके पर उपस्थित रहेंगे।