फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दारचा-शिंकुला सड़क बहाल, फिर लद्दाख का संपर्क हिमाचल से जुड़ा

Fri, 06 Feb 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू।

सार

 दारचा-शिंकुला सड़क बहाल होते ही अब हिमाचल से जांस्कर और कारगिल होते हुए लद्दाख का सड़क संपर्क एक बार फिर स्थापित हो गया है। 
विज्ञापन
मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा की तरफ बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम खुलने के बाद दारचा-शिंकुला सड़क बहाल होते ही अब हिमाचल से जांस्कर और कारगिल होते हुए लद्दाख का सड़क संपर्क एक बार फिर स्थापित हो गया है। करीब दो सप्ताह पूर्व हुई भारी हिमपात के चलते यह मार्ग बंद हो गया था। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी। हालांकि शिंकुला दर्रे में अभी भी पांच से आठ फीट तक बर्फ जमी है। ऐसे में फिलहाल इस मार्ग पर केवल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही को ही अनुमति दी गई है। बीआरओ की ओर से लगातार बर्फ हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि अगर आगे भी मौसम इसी प्रकार साफ रहा तो आने वाले दिनों में शिंकुला दर्रे की ओर पर्यटकों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। चार फीट बर्फ से बंद हाईवे-305 को बहाल करने के लिए एनएच ने एक मात्र जेसीबी लगा रखी है। मौसम खुलने के बाद भी बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को राहत नहीं मिली है। लोगों को बर्फ की चादर में पांच किमी पैदल चलने को मजबूर है। शनिवार को भी दोनों तरफ से करीब 50 लोगों ने दर्रा को पैदल आर-पार किया है। भागे राम राणा, बुद्धि सिंह राणा, दीवान सिंह और प्रीतम सिंह ने कहा कि बंजार की तरफ से एनएच अथॉरिटी को जेसीबी के साथ अन्य मशीनरी को तैनात करना चाहिए। हाईवे के बंद से लोगोें को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें