हिमाचल के सभी बैंकों में बुधवार को ग्राहक सेवा बंद रहेगी। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इस दौरान बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंकों में पुराने वित्तीय वर्ष से जुड़े कार्य किए जाएंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में अधिकांश बैंक शाखाएं देर शाम तक खुली रहीं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2019-2020 से संबंधित काम किए गए। कश्यप ने बताया कि बैंक अब आम लोगों के लिए 3 अप्रैल को ही खुलेंगे।