फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमले में हिमाचल का जवान शहीद, दो साल पहले हुई थी शादी

Sun, 12 Mar 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में हुए नक्सली हमले में हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां की तहसील बड़ोह की पंचायत सुन्ही के कण्डा गांव के सीआरपीएफ जवान सुरेश कुमार ने शहादत पाई है। जैसे ही यह दुखद समाचार शहीद सुरेश कुमार के परिजनों को मिला, पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन


सुन्ही पंचायत के उपप्रधान रमेश काथा ने बताया शहीद सुरेश कुमार निर्धन परिवार से संबंध रखते थे। उनके सीआरपीएफ में भर्ती होने से पूर्व उनके पिता मस्त राम मेहनत मजदूरी करके बेटे की पढ़ाई और घर का खर्चा चलाते थे।

वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए शहीद सुरेश कुमार मां-बांप के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन भी है। दो साल पहले सुरेश की शादी नीना के साथ हुई थी। शहीद सुरेश कुमार अपने पीछे नन्ही बेटी दिव्या को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें