हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। चंबा में 36 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 121 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 32, चंबा 28, मंडी 19, कुल्लू 14, हमीरपुर आठ, बिलासपुर-शिमला में सात-सात, सोलन चार, ऊना और किन्नौर में एक-एक नया मामला आया है। उधर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की बेटी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने गोवा जाने से पहले रेड टेस्ट कराया था जो पॉजिटिव आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बेटी का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया है।
बताया जा रहा है कि बेटी के अलावा राज्यपाल के परिवार के तीन अन्य सदस्यों व राज भवन के पांच कर्मचारियों का भी सैंपल लिया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 138 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 204337 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199720 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1110 हैं। प्रदेश में अब तक 3489 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14598 लोगों के सैंपल लिए गए।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 156
शिमला 167
सोलन 105
मंडी 193
चंबा 243
सिरमौर 7
ऊना 30
बिलासपुर 70
हमीरपुर 59
कुल्लू 56
किन्नौर 18
लाहौल-स्पीति 6