हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मंडी के पधर क्षेत्र की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बुधवार को नेरचौक कोविड अस्पताल में दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 173 नए कोरोना मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 33, चंबा 46, मंडी 29, सोलन 20, शिमला 14, बिलासपुर 11, कुल्लू छह, हमीरपुर चार, सिरमौर चार, लाहौल-स्पीति तीन और ऊना तीन नए मामले आए हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 159 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203117 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 198282 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1338 हैं। प्रदेश में अब तक 3470 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 16488 लोगों के सैंपल लिए गए।
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 200
शिमला 202
सोलन 94
मंडी 147
चंबा 246
सिरमौर 37
ऊना 91
बिलासपुर 107
हमीरपुर 90
कुल्लू 61
किन्नौर 41
लाहौल-स्पीति 22