फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 89 नए मामले

Sat, 02 Oct 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 89 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3665 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219333 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214093 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1559 रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों में शिमला में 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला और ऊना के 63 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 89 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3665 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219333 मामले आ चुके हैं। इनमें से 214093 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1559 रह गए हैं। 

विज्ञापन


इसमें से बिलासपुर जिले में 119, चंबा 26, हमीरपुर 368 , कांगड़ा 480, किन्नौर 39, कुल्लू 38, लाहौल-स्पीति छह, मंडी 197, शिमला 135, सिरमौर छह, सोलन 59 और ऊना में 86 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 222 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3810 लोगों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के अब तक 34 मामले
उधर, प्रदेश में ब्लैक फंगस के अभी तक 34 मामले सामने आए हैं। इनमें से 
कांगड़ा जिले में 10, हमीरपुर सात, सोलन चार, सिरमौर दो, शिमला पांच, मंडी चार, कुल्लू और बिलासपुर में एक-एक मामला आया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें