फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: हिमाचल में 250 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 859 पहुंचे

Tue, 04 Jan 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या अब 859 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 229413 मामले आए। इनमें से 224663 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 3862 संक्रमितों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने हिमाचल प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश में 250 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि सोमवार को 136 नए मामले आए थे। 20 दिन बाद प्रदेश में प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के पार चल रहा है।  कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या अब 859 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 229413 मामले आए। इनमें से 224663 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 3862 संक्रमितों की मौत हुई है।  बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 22 मरीज ठीक हुए और कोरोना की जांच के लिए 7003 लोगों के सैंपल लिए गए। वर्तमान में बिलासपुर में 45, चंबा 18, हमीरपुर 49, कांगड़ा 327, किन्नौर छह, कुल्लू 39, लाहौल-स्पीति नौ, मंडी 43, शिमला 128, सिरमौर 33, सोलन 89 और ऊना में 73 सक्रिय मामले हैं। 

चंबा में तीन सैलानी पॉजिटिव

मुंबई से चंबा पहुंचे तीन सैलानी पॉजिटिव पाए गए। ये तीनों पर्यटक अपने कोविड टेस्ट करवाने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि तीनों पर्यटकों ने टेस्ट करवाने के बाद मुंबई की राह पकड़ ली। इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई। ऐसे में अब सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। वहीं, सोलन में एक निजी विवि के चांसलर समेत 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सुबाथू कैंट में एक सैनिक समेत परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं। वहीं, कांगड़ा में लंबे समय बाद 104 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें एनडीआरएफ नूरपुर के 13 जवान, योल कैंट में 19 सैन्य जवान और उनके परिजन, जोनल अस्पताल का एक डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं हमीरपुर में मंगलवार को एनआईटी हमीरपुर के चार छात्रों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गगरेट की एसबीआई शाखा में  एक साथ छह कर्मी कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण मंगलवार को इस शाखा पर पूरे दिन ताला लगा रहा है। 

विज्ञापन

 

20 हजार आइसोलेशन किटें तैयार करने के निर्देश

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी एकाएक संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दवाइयों समेत रखरखाव की जरूरत होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आइसोलेशन किटें तैयार रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। करीब 20 हजार होम आइसोलेशन किटों को तैयार करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग जो होम आइसोलेशन किटें तैयार कर रहा है, उनमें इस बार च्यवनप्राश नहीं होगा। किट में एक थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, एंटीबॉयोटिक दवा, विटामिन सी प्लस जिंक समेत मॉस्क और हैंड सैनिटाइजर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें