फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 31 जनवरी तक बढ़ीं कोरोना बंदिशें, सोलन में दुकानें खोलने का समय बदला

Mon, 24 Jan 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सरकार ने प्रदेश भर में लागू बंदिशों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 25 व 26 जनवरी को होने वाले सरकारी आयोजनों में क्षमता के 50 फीसदी तक लोग ही कार्यक्रम में शिरकत कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच जयराम सरकार ने प्रदेश भर में लागू बंदिशों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि, पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए 25 और 26 जनवरी के लिए बंदिशों में थोड़ी ढील दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 25 व 26 जनवरी को होने वाले सरकारी आयोजनों में क्षमता के 50 फीसदी तक लोग ही कार्यक्रम में शिरकत कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान जिला प्रशासन व कार्यक्रम के आयोजकों को को मास्क व दो गज की दूरी समेत कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना होगा। वहीं, कोविड के दृष्टिगत सोलन जिले में बाजार खोलने को लेकर जारी अधिसूचना में उपायुक्त सोलन ने बदलाव किया है। 

विज्ञापन


सोमवार देर शाम को जारी अधिसूचना में उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने जिले में अब रविवार को छोड़कर छह दिन बाजार खोलने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ दुकानें खोलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। पहले सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक दुकानें खोलने का आदेश था, लेकिन अब सुबह सात बजे से शाम साढ़े सात बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। नए आदेशों के बाद अब बाजार शनिवार को भी खुले रहेंगे। बाकी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। उपायुक्त ने आम लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें