फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सहकारी बैंक के कर्मचारियों और अफसरों को मिलेगा दिवाली बोनस

Wed, 11 Nov 2020 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
 राज्य सहकारी बैंक
विज्ञापन

 राज्य सहकारी बैंक के करीब दो हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा। बुधवार को बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह की अध्यक्षता में हुई बैंक सांगटी स्थित परिसर में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैंक प्रबंधन ने डेढ़ सौ से अधिक पदोन्नतियों को भी हरी झंडी दी।

विज्ञापन

अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों को बोनस और प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से सभी नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंध, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ असिस्टेंट मैनेजरों के अलावा सीनियर मैनेजर और डीजीएम की पदोन्नतियां करने का फैसला लिया। बैठक के दौरान कोविड-19 के बाद उपजे हालातों पर भी चर्चा की गई।

कोरोना महामारी के कारण चालू वित्त वर्ष के दौरान अभी तक बैंक की व्यवसायिक गतिविधियां रुकी पड़ी है। अब अनलॉक प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि चालू वर्ष की शेष बची अवधि में बैंक की ओर से तय किए गए व्यवसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि एनपीए को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। इस वर्ष के अंत तक बैंक का एनपीए 5 फीसदी से नीचे लाने के लिए कार्य करने की जरूरत है। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों में शेर सिंह चौहान, प्रियव्रत शर्मा, बलदेव भंडारी, रामगोपाल ठाकुर, प्रेम लाल सोनी, विनय नेगी, द्रोपदी ठाकुर, गणेश दत्त, विजय ठाकुर, किरण कौंडल, केशव चौहान के अलावा नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य महाप्रबंधक दिनेश कपिला और सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें