फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग, अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की कार्रवाई

Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के पांच ब्लॉकों की कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया है। यह कार्रवाई कमजोर प्रदर्शन पर की गई है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह और पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी के हलके की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और सोलन से विधायक धनीराम शांडिल के हलके में दो कांग्रेस कमेटियां सोलन और कंडाघाट आती हैं। सुक्खू ने सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कंडाघाट को भंग कर दिया। शांडिल सोलन से भाजपा प्रत्याशी से कड़ी टक्कर लेते हुए चुनाव जीते हैं। इसमें कंडाघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन सही नहीं पाया गया है। 

विज्ञापन

इन दिग्‍गजों के हलकों की कमेटियां हुई भंग

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के हलके में दो ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां धर्मशाला और धर्मशाला शहरी हैं। ये दोनों कमेटियां भंग की गई हैं। इन्हें भंग करने के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है कि इनके कमजोर प्रदर्शन के कारण ही सुधीर शर्मा धर्मशाला से मंत्री होने के बावजूद चुनाव हार गए।

सुक्खू ने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण हलके की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भी भंग कर दिया है। कांग्र्रेस के सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई भी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की गई है।

इसी तरह से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी के हलके की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं भी चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के कारण निरस्त की बताई जा रही है। घुमारवीं से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी भी इस बार चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें